संवैधानिक विकास
संजय धाकड़ भारतीय संविधान की विकास यात्रा कंपनी के अधीन शासन (1773—1858) ब्रिटिश क्राउन के अधीन शासन (1858—1947 1773 का रेगुलेटिंग एक्ट:— इस अधिनियम के तहत मुंबई एवं मद्रास के गवर्नर को कोलकाता के गवर्नर के अधीन कर दिया गया तथा बंगाल के गवर्नर को अब तीनों प्रेसिडेंसी को का गवर्नर जनरल कहा जाने लगा। बंगाल के गवर्नर को बंगाल का गवर्नर जनरल पद नाम दिया गया इस तरह इस अधिनियम के तहत बनने वाले बंगाल के पहले गवर्नर जनरल लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्स थे। इस अधिनियम के तहत कोलकाता में 1774 में उच्चतम न्यायालय की स्थापना की गई। इसके द्वारा कंपनी की कर्मचारियों को निजी व्यापार करने और भारतीय लोगों से उपहार व रिश्वत लेना प्रतिबंधित कर दिया गया। इस अधिनियम द्वारा ब्रिटिश सरकार का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के माध्यम से कंपनी पर नियंत्रण सशक्त हो गया। अब बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को कंपनी के राजस्व, नागरिक तथा सैन्य मामलों जानकारी सरकार को देना अनिवार्य कर दिया...