आईएएस परीक्षा के लिए उपयोगी पुस्तकें
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) (सामान्य अध्ययन) परीक्षा के लिये उपयोगी पुस्तकें
सामान्य अध्ययन के सभी परंपरागत विषयों के अध्ययन के लिये कक्षा 6 से 12 (इतिहास, भूगोल, विज्ञान) तथा कक्षा 9 से 12 (राजव्यवस्था और अर्थशास्त्र) तक की एन.सी.ई.आर.टी. की पुस्तकों को पढ़ना अनिवार्य है, क्योंकि ये पुस्तकें अवधारणाओं की वास्तविक समझ विकसित करती हैं। इन पुस्तकों को पढ़ने के बाद ही किसी अन्य लेखक की पुस्तक को अच्छी तरह से पढ़कर समझा जा सकता है।
इतिहास | |
प्राचीन भारत | रामशरण शर्मा (ओरिएंट ब्लैकस्वान प्रकाशन ) |
मध्यकालीन भारत | सतीश चंद्र (ओरिएंट ब्लैकस्वान प्रकाशन) |
आधुनिक भारत | विपिन चंद्र , राजीव अहीर |
विश्व इतिहास | दीनानाथ वर्मा |
कला एवं संस्कृति | दृष्टि प्रकाशन की पुस्तक |
नोट: संघ लोक सेवा आयोग (upsc) एवं विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोगों द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षाओं के लिये दृष्टि पब्लिकेशन की पुस्तक "भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय" आंदोलन को अवश्य पढ़ें। | |
भूगोल | |
कक्षा 6 से लेकर 12 तक की NCERT की पुस्तक पर्याप्त है तथा इन पुस्तकों का अध्ययन करते समय ऑक्सफोर्ड स्कूल का एटलस की सहायता लें। | |
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी | |
दृष्टि पब्लिकेशन की पुस्तक | |
भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था | |
1: एम. लक्ष्मीकांत 2: दृष्टि पब्लिकेशन की पुस्तक (प्रारंभिक परीक्षा के लिये) | |
अर्थव्यवस्था | |
भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास | कक्षा 11 की NCERT |
भारतीय अर्थव्यवस्था | संजीव वर्मा |
एथिक्स | |
नीतिशास्त्र सत्यनिष्ठा और अभिवृत्ति | जी. सुब्बाराव, पी.एन. रॉय चौधरी |
नीतिशास्त्र सत्यनिष्ठा व अभिरुचि | Lexicon Publication |
अंतर्राष्ट्रीय संबंध | |
1: समकालीन विश्व राजनीति (कक्षा 11 NCERT) 2: तपन बिस्वाल 3: दृष्टि करेंट अफेयर्स टुडे मैगज़ीन में प्रकाशित अध्ययन-सामग्री एवं दृष्टि आईएएस की वेबसाइट | |
भारतीय समाज | |
भारतीय समाज | राम अहूजा |
सामाजिक समस्याएँ | राम अहूजा |
आंतरिक सुरक्षा | |
भारत की आंतरिक सुरक्षा | अशोक कुमार, विपुल |
विज्ञान एवं तकनीक | |
1: कक्षा 6 से लेकर 10 तक की एनसीईआरटी की पुस्तक 2: विवास पैनोरमा | |
करेंट अफेयर्स | |
1: दृष्टि आईएएस की वेबसाइट (www.drishtiias.com) 2: "दृष्टि करेंट अफेयर्स टुडे" मैगज़ीन | |
Sir aapne to mera confusion dur kr diya
ReplyDelete